हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश रोहतक की शनैन...

    रोहतक की शनैन बनी एनडीए परीक्षा पास करने वाली देश की पहली बेटी

    NDA Exam
    एनडीए एग्जाम क्लीयर करने वाली देश की पहली बेटी शनैन अपने माता पिता के साथ सेल्फी लेते हुए

    ओवरआल 10वीं रैंक हासिल की, देशभर में केवल दो ही बेटियां चुनीं हुई

    रोहतक। हरियाणा में रोहतक जिले के गांव सुडाना की बेटी शनैन ढाका देश में एनडीए परीक्षा पास करने वाली देश की पहली लड़की बन गई हैं। सरकार के एनडीए में लड़कियों को प्रवेश देने की घोषणा के बाद हुई परीक्षा में देशभर से शनैन समेत केवल दो लड़कियों का चयन हुआ है। शनैन लड़कियों में पहले स्थान पर रहीं और ओवरआल में उसने 10वीं रैंक प्राप्त की है। शनैन की उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। शनैन ने पिता और बड़ी बहन को सेना में सेवा करते देखकर ही एनडीए में जाने का मन बनाया। पिता विजय कुमार ने भी बेटी को आर्मी में जाने के लिए प्रेरित किया।

    यूपीएससी की कर रही थी तैयारी

    शनैन ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। जैसे ही एनडीए में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति मिली तो उन्होंने भी आवेदन कर दिया। इसके बाद करीब 40 दिन तैयारी करने का मौका मिला। 40 दिन बाद 14 नवंबर को परीक्षा हुई। परीक्षा पास करने के बाद पांच दिन के इंटरव्यू में भी उसका अच्छा प्रदर्शन रहा और एनडीए में चयन हुआ। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से बीए की पढ़ाई भी कर रही हैं।

    पिछले वर्षों के पेपर पढ़कर पास की परीक्षा

    शनैन ने बताया कि उसने एनडीए परीक्षा से पहले पिछले करीब 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखा। उन प्रश्न पत्रों को पढ़ा और खुद हल करके देखा। परीक्षा में ढाई घंटे का समय दिया जाता है। उसका लक्ष्य दो घंटों में पेपर हल करना था, ताकि जब वह परीक्षा में बैठे तो किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। पिछले वर्षों के पेपर देखकर उस परीक्षा की जानकारी मिली। साथ ही परीक्षा में आने वाले पाठ्यक्रम को ही ध्यान से पढ़ा।

    एसएसबी इंटरव्यू में बनावटी व्यवहार न करें

    शनैन ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले एसएसबी इंटरव्यू में सभी के व्यवहार को अच्छे से देखा जाता है। इसलिए बनावटी व्यवहार नहीं करना चाहिए। शनैन कहती हैं कि सच्चाई के साथ इंटरव्यू में भाग लें, ऐसा ही उन्होंने किया। इसकी बदौलत उनका इंटरव्यू भी अच्छा हुआ था। इंटरव्यू को अधिक बोझ नहीं मानना चाहिए, बल्कि सामान्य रूप से ही लें।

    बड़ी बहन भी मिलिट्री में नर्सिंग अफसर

    शनैन के पिता विजय कुमार आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। विजय कुमार की तीन बेटियां है। शनैन ढाका तीनों बहनों में मझली हैं। बड़ी बहन जोनून ढाका मिलिट्री में नर्सिंग अफसर के पद पर तैनात हैं। उनकी ट्रेनिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं छोटी बहन अशी अभी पांचवीं कक्षा में पढ़ रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here