हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Saturday, April 4, 2026
More
    Home देश डेढ़ वर्ष से ब...

    डेढ़ वर्ष से बुजुर्ग दंपति की मद्द कर रही गदराना की साध-संगत

    ओढां(सच कहूँ न्यूज)। किसी जरूरतमंद की मदद करना ही इंसानियत की सच्ची सेवा होती है। पूज्य गुरु जी के इन्हीं पावन वचनों पर चलते हुए गांव गदराना की साध-संगत एक जरूरतमंद दंपति की मददगार बन रही है। जानकारी मुताबिक गांव गदराना निवासी बुजुर्ग बिल्लू व उसकी पत्नी दोनों पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। कोई संतान न होने के चलते उक्त दंपति अकेला ही रहता है। पति-पत्नी दोनों अस्वस्थ रहने के चलते मजदूरी भी नहीं कर सकते। जिसके चलते उन्हें परेशानी दरपेश आ रही थी। इस बात का पता जब गदराना की साध-संगत को लगा तो उन्होंने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ा दिए। भंगीदास जगतार इन्सां ने बताया कि उक्त दंपति को गांव की साध-संगत द्वारा पिछले करीब डेढ़ वर्ष से हर माह राशन मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त दंपति की अन्य सहायता के लिए भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं उक्त दंपति ने साध-संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी वास्तव में इंसानियत के सच्चे सेवक हैं। अगर वे हमारी ये मदद नहीं करते तो हमें इस उम्र में काफी परेशानी झेलनी पड़ती। दंपति ने कहा कि धन्य है डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी और उनके गुरु जो अपने अनुयायियों को ऐसी शिक्षा देते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here