हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश उद्धव ठाकरे आ...

    उद्धव ठाकरे आज दे सकते है इस्तीफा, राउत ने महाराष्ट्र विधान सभा भंग करने के दिए संकेत

    CM Uddhav Thackeray

    मुंबई (एजेंसी)। शिव सेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को ट्वीट कर महाराष्ट्र विधान सभा भंग करने का संकेत दिया। उद्धव ठाकरे अपराह्न एक बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है और इस मंत्रिमंडल की बैठक में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिव सेना के लगभग 35 विधायकों ने विद्रोह कर दिया है जिसके कारण उद्धव सरकार के सामने सरकार को बचाने का खतरा मंडरा रहा है।

    सभी भ्रांतियां दूर होंगी : राउत

    शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बुधवार को विश्वास के साथ कहा कि एकनाथ शिंदे हमारी पार्टी के सहयोगी हैं एवं साथ ही हमारे दोस्त भी हैं तथा वह जल्द ही घर लौट आएंगे। राउत ने सुबह संवाददाताओं से कहा कि क्या होगा ज्यादा से ज्यादा सत्ता जायेगी, सत्ता तो दुबारा भी आ सकती है लेकिन सत्ता से अधिक पार्टी की प्रतिष्ठा महत्वपूर्ण है। राउत ने कहा कि उनकी एकनाथ शिंदे के साथ लगभग एक घंटे बात हुयी है और सारी जानकारी हमने मुख्यमंत्री को दे दी है। उन्होंने कहा कि शिंदे एक सच्चे शिव सैनिक हैं इसलिए पार्टी छोड़ना उनके लिए भी सहज नहीं हैं और उन्हें छोड़ना हमारे लिए भी सहज नहीं है। शिंदे या हम लोगों के मन में कोई खटास नहीं है।

    महाराष्ट्र: राज्यपाल कोश्यारी कोरोना से संक्रमित

    महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (80) बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। कोश्यारी को फिलहाल एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं, यह अभी पता नहीं चला है। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेतृत्व वाली उद्धव ठाकरे की सरकार वर्तमान में महाराष्ट्र में मुश्किल में है क्योंकि उनके मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे ने विद्रोही रुख अपनाया है।

    उनके साथ शिवसेना और निर्दलीय समेत 40 विधायक हैं। ये सभी विधायक वर्तमान में भाजपा शासित राज्य असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। महाराष्ट्र में हुए विधान पार्षद (एमएलसी) चुनाव में कुछ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला क्योंकि इसके पांच उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद ही शिंदे और बाकी विधायक पहले गुजरात गए। कल सभी विधायक सूरत में रुके थे। अब वे आज सुबह सूरत से गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गोवा राज्य के राज्यपाल पी श्रीधरन के महाराष्ट्र राज्य के राज्यपाल का कार्यभार संभालने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here