हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरू जी...

    पूज्य गुरू जी के आगमन की खुशी में काटा केक, बांटी मिठाईयां

    भवानीगढ़(विजय सिंगला)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की खुशी में स्थानीय शहर के नामचर्चा घर में ब्लॉक भवानीगढ़ और ब्लाक नदामपुर की सांझी ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की साध-संगत ने बहुत ही भारी संख्या में शिरकत की। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास भोला इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इस मौके कवीराजों ने शब्दबानी की और पवित्र गं्रथों में से संतों-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़ कर सुनाए। नामचर्चा घर को रंग-बिरंगी झंडियों, रंगोली से पूरी तरह सजाया गया।

    Naamcharcha in Bhawanigarh

    नामचर्चा घर में ढोल की थाप जागो निकालकर खुशी का इजहार किया गया। इस मौके 200 पौंड का केक भी काटा गया। इस मौके राम करन इन्सां 45 मैंबर पंजाब ने पूज्य गुरू जी के आगमन की बधाईयां देते पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 139 कार्य निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया। गर्मी के मौसम नूं मुख्य रखते सेवादारां द्वारा ठंढे मिट्ठे पानी की छबील लगाई गई। इस मौके ब्लॉक के 25 मैंबर, 15 मैंबर, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, गांवों-शहरों के भंगीदास और भारी तादाद में साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here