हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी ने आमजन से बुराइयों को त्यागने का किया आह्वान

    Saint Dr. MSG Instagram

    ‘निंदा करने वाला सतगुरु का शिष्य नहीं हो सकता’

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने इंस्टाग्राम पर अपने चैनल सैंटडॉ.एमएसजीइन्सां पर जारी विडियो में पावन वचनों की अमृतमयी वर्षा करते हुए आमजन से समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि आज के दौर में, बहुत ही इन्सान उलझा हुआ है, कलियुग का भयानक समय है। यहां ठग्गी, बेईमानी, भ्रष्टाचार, निंदा, चुगली, ईर्ष्यावाद दिनोंदिन बढ़ रहा है, जिसे कह रहे हैं लैग पुलिंग, बड़ी हो रही है। इन्सान सोचता है ये आगे बढ़ गया, इसको गिराकर मुझे आगे बढ़ना है, वो आगे निकल गया, उसके अड़ंगे लगाकर गिराना है, लोग निंदा गाते हैं। तो हे भक्तजनों! जो निंदा करता है, किसी के बारे में भी बुरा बोलता है, वो संत-सतगुरु का शिष्य नहीं हो सकता, क्योंकि संत कभी नहीं सिखाते कि किसी की निंदा गाओ, किसी की बुराई गाओ। उनका (निंदा करने वालों का) अपना एक टोला होता है, जैसे आपने शाम के समय देखा है, कुक्कर जो होते हैं, कुत्ते जो होते हैं, कितना मुंह उठा-उठाके भौंकते हैं। तो क्या उससे आपके कानों में रस घुलता है, कभी नहीं।

    जरा सोचिये, इन्सान अगर इस तरह की बातें करने लग जाए तो आप अपने कानों को बंद कीजिये, निकल चलिये। आप किसी की बुराई गाना तो दूर, सुनिये ना। ये हैं भक्तों की निशानियां। वो भक्त नहीं होते, जो अपने आप को बड़ा बनाने के लिए दूसरों की बुराई गाते हैं। वो भक्त नहीं होते, जो किसी की निंदा करते हैं। भक्त वो होते हैं, जो अपने बारे में सोचते हैं कि मेरे में अवगुण क्या हैं? मैंने दूर करने हैं और भगवान के नजदीक पहुंचना है। क्या आप अपने अवगुणों को दूर करेंगे? क्या आप अपनी ईर्ष्या, नफरत, निंदा, चुगली पर कंट्रोल करेंगे? क्या आप किसी भी बुरा कहने वाले से दूर रहेंगे? क्या आप अपने आप को रोक पाएंगे? अगर नहीं, तो राम नाम का सहारा लीजिये, ना रुके तो हमें कहना।

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को यहां क्लिक करके फॉलो करें और देखें पूज्य गुरु जी का हर नया वीडियो और सुंदर सुंदर तस्वीरें

    पूज्य गुरु जी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट को यहां क्लिक करके सब्रसक्राइब करें और देखें पूज्य गुरू जी का हर वीडियो

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here