हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश डेरा अनुयायी ...

    डेरा अनुयायी ने डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान

    Dr. MSG

    बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। डेरा सच्चा सौदा, के ब्लॉक बठिंडा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के जाबांज सेवादार ने नहर में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाकर इंसानियत का फर्ज निभाया। इस बारे में जानकारी देते हुए सेवादार जगसीर सिंह ताजी (पंजाबी लेखक) ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने साइकिल के साथ नहर के किनारे पैदल जा रहा था। तभी अबोहर वाले पुल के साथ, थर्मल वाली तरफ एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में आधा पानी में और आधा पानी से बाहर पड़ा था और धीरे-धीरे पानी में जा रहा था। थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति पानी के अंदर डूबने लगा तो उसने डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए शोर मचा दिया। तभी दो लड़कों ने भागकर उसके हाथ को पकड़कर बाहर निकाल लिया। इस तरह उक्त व्यक्ति की जान बच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here