हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश अमरावती हत्या...

    अमरावती हत्याकांड: एनआईए ने आरोपियों के खिलाफ लगाया यूएपीए

    #NIA Amendment in NIA Act is necessary

    अमरावती में केमिस्ट की हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    नागपुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एनजीओ चलाने वाले इरफान खान के रूप में हुई है। इस मामले में इरफान के अलावा पांच और लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया है।

    अमरावती शहर में गत 21 जून 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश कोल्हे की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने संदेह जताया है कि कोल्हे द्वारा फेसबुक पर नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले पोस्ट के प्रतिशोधस्वरुप उसकी हत्या की गयी है। इससे पहले गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था कि हत्या मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। उन्होंने कहा कि एनआईए संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की किसी भी तरह की संलिप्तता की भी गहन जांच करेगी। वहीं एनआईए ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगागया है। अब इस केस की आतंकी एंगल से जांच होगी।

    क्या है मामला

    54 वर्षीय कोल्हे की पिछले हफ्ते गला काटकर हत्या कर दी गई थी। यह वाकया 21 जून का है, जब कोल्हे अपनी दुकान से वापस लौट रहा था। भाजपा का दावा है कि कोल्हे ने फेसबुक पर नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट किया था और इसकी कीमत उसने जान देकर चुकाई। घटना को अंजाम देने वाले तत्काल वहां से भाग निकले। यहां तक कि उन्होंने पीड़ित की मोबाइल तक को हाथ नहीं लगाया था। मामले में छह लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here