हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश Saint Dr. MSG...

    Saint Dr. MSG के लाइव दर्शन की खुशी में साध-संगत ने मनाई दीवाली

    बरनावा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां कल देर रात यूटयूब चैनल पर लाइव आकर डेरा श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पूज्य गुरु जी के दर्शन पाकर देश व विदेश की साध-संगत ने अपने-अपने ढंग से खुशी का इजहार किया। गौरतलब हैं कि जब से पूज्य गुरु जी बरनावा आश्रम में पधारे हैं तब से ही साध-संगत मानवता भलाई के कार्य को तीव्र गति से कर रही है।

    साध-संगत बोली-‘हम सब एक हैैं और एक ही रहेंगे’ ‘हमारा दृढ़ विश्वास ना कभी टूटा और ना ही कभी टूटेगा

    ब्लॉक राजगढ़ के गांव बालाण में प्रेमी ओमप्रकाश इन्सां के निवास स्थान पर मासिक नामचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की। कविराजों ने शब्द गायन कर सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। ब्लॉक जिम्मेवार महावीर इन्सां ने बताया कि नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी प्रभुराम इन्सां ने विनती का शब्द एवं ‘धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ नारे का उच्चारण के साथ किया। पूर्व 45 मेम्बर धनसिंह इन्सां ने उपस्थित सेवादारों से पूज्य गुरुजी की ओर से चलाये जा रहे मानवता भलाई के 140 कार्यांे में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा में निरन्तर चलते रहने का आह्वान किया।

    इस दौरान पूज्य गुरूजी के आगमन पर खुशी जाहिर कर साध-संगत ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि ‘हम सब एक हैैं और एक ही रहेंगे’ ‘हमारा दृढ़ विश्वास ना कभी टूटा और ना ही कभी टूटेगा, चाहे झूठ के कितने ही बादल आये, मगर एक दिन सच्चाई की ही जीत होगी।’ नामचर्चा की समाप्ति के बाद 10 मिनट का सिमरन करवाते हुए प्रसाद वितरण किया गया। नामचर्चा में भूरसिंह इन्सां, हरीराम इन्सां, महेन्द्र कटारिया इन्सां, चेतराम इन्सां, सेवाराम इन्सां, ओमप्रकाश इन्सां, महेन्द्र इन्सां, हरीसिंह इन्सां, राजेराम इन्सां, गुगनराम इन्सां सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार, गांव-शहर के जिम्मेवार, सुजान बहनोंं सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक राजगढ़ व बहल की साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here