हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पत्नी ने ही क...

    पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या, टोहाना पुलिस का खुलासा

    जमालपुर व रहनावाली के बीच साफे से गला घोंटकर की हत्या

    सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण
    टोहाना। टोहाना खण्ड के गांव कुदनी के 28 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। कुदनी गांव के युवक संजय की हत्या में उसकी पत्नी निखिता व एक अन्य युवक विकास उर्फ मोनू शामिल है। घटना का आरोपी विकास मूल रूप से बरवाला का रहने वाला व मौजूदा समय में विकास का पूरा परिवार फतेहाबाद में रहता है। आरोपी विकास निखिता के परिवार का नजदीकी है। टोहाना के डीएसपी शाकिर हुसैन के अनुसार दोनों में पिछले दो साल प्रेम-प्रंसग था। इसी कारण निखिता व उसके पति संजय के बीच मे अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। संजय के भाई अजय ने पुलिस को बताया था कि निखिता संजय को जान से मरवाने की धमकी भी देती थी। शुक्रवार को जिस दिन निखिता व एक अन्य युवक विकास ने संजय को मौत के घाट उतारा उस दिन निखिता बनभौरी अपने नर्सिंग कॉलेज में नहीं गई। निखिता सुबह 8 बजे ही युवक के साथ जमालपुर से सीधी फतेहाबाद चली गई, कॉलेज की छुट्टी के वक्त शाम 5 बजे के करीब विकास के साथ जमालपुर आ गई और साफे से गला घोंटकर संजय को मौत के घाट उतार दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here