हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश भारी बारिश से...

    भारी बारिश से जमींदोज हुआ मकान, 4 की मौत, बचाव कार्य में जुटे ग्रीन एस फोर्स विंग के जवान

    House Collapse

    एक सदस्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    • प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर लिया घटना का जायजा
    • बचाव कार्य में जुटे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य

    पातड़ा (भूषण सिंगला)। पटियाला में बीती रात से हो रही भारी बारिश से स्टेट बैंक आॅफ पटियाला जाखल रोड पातड़ां के नजदीक वार्ड नं. 9 में एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। यहां भारी बारिश होने से एक मकान जमींदोज हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य मकान गिरने के कारण मलबे के नीचे दब गए। हादसा इतना भयानक था कि परिवार के सभी सदस्य मलबे के नीचे पूरी तरह से दब गए, जो कि मलबे के नीचे दिखाई भी नहीं दे रहे थे। इस हादसे की सूचना जब डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों को मिली तो सेवादारों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन की देखरेख में बचाव कार्य शुरू कर दिया और इस बचाव कार्य में प्रशासन के साथ आमजन ने भी पूरा सहयोग दिया।

    House Collapse

    सेवादारों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया लेकिन अफसोस की बात यह रही कि इस दर्दनाक हादसे में 4 परिवारिक सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और एक सदस्य बुरी तरह से गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों द्वारा फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस दु:खद खबर की सूचना जब शहरवासियोंं को मिली तो पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here