हमसे जुड़े

Follow us

14.1 C
Chandigarh
Monday, March 16, 2026
More
    Home देश साध-संगत बोली...

    साध-संगत बोली:-मानवता भलाई कार्य करके होता है गर्व

    Maharashtra News
    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    गोरीवाला(सच कहूँ/अनिल)। निर्भयपुर धाम चोरमार खेड़ा में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ भंगीदास इकबाल सिंह इन्सां द्वारा पाक पवित्र नारा धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा बोलकर किया गया। वहीं विनती भजन के उपरांत कविराजों ने ग्रंथों के माध्यम से आए सत्संग में दया मेहर वाले…,बक्शी बहुत नियामते…,जो प्रेम मालिक का पाए…,हाल की हुंदा जिंदगी दा…,कट दु:ख दुनियां दे…,सतगुरु जी प्रेम तेरा…इत्यादि शब्द बोलकर गुरु महिमा का यशोगान गया। नामचर्चा पंडाल में बैठी साध-संगत ने बड़ी श्रद्धा भाव के साथ नामचर्चा को श्रवण किया।

    भंगीदास इकबाल सिंह इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए 142 मानवता भलाई के कार्यों में सम्मिलित किए गए तीन नए कार्यों के बारे में साध संगत को बखूबी अपने क्षेत्रों में अमलीजामा पहनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं उन्होंने पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए 142 वें मानवता भलाई कार्य हर घर तिरंगा मुहिम को कारगर सिद्ध करने में साध संगत द्वारा किए जा रहे योगदान की सराहना की। नामचर्चा के अंतिम क्षणों में खेताराम इन्सां द्वारा बंदे से रब ग्रंथ में से मनुष्य जन्म की सार्थकता के बारे में पढ़ कर सुनाया गया। सुमिरन के उपरांत साध-संगत को लंगर भोजन व प्रसाद वितरित किया गया।

    रामपुरथेड़ी में नामचर्चा शुक्रवार को

    ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा 29 जुलाई दिन शुक्रवार को डेरा हरिद्वार धाम रामपुरथेड़ी में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए ब्लॉक के 15 मैम्बर विजय इन्सां ने बताया कि नामचर्चा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे का रहेगा। जिसमें ब्लॉक के सभी जिम्मेवारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में साध संगत के साथ समय पर पहुंचना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here