Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ
पिता ही निकला बेटे का ‘हत्यारा’, दो गिरफ्तार

जीवन कुमार इन्सां ने गांव गोबिंदगढ़ जेजियां के पहले शरीरदानी बनने का प्राप्त किया गौरव

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मरने के बाद भी दो लोगों की जिंदगी में रोशनी भर गई जीवन कुमार की आंखें

लहरागागा (सच कहूँ/राज सिंगला/नैंसी)। ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के अंतर्गत आने वाले गांव गोबिंदगढ़ जेजियां निवासी डेरा श्रद्धालु जीवन कुमार इन्सां (70) अपने देहांत के बाद शरीरदान और नेत्रदान करने का गौरव हासिल कर गए। उनका पार्थिव शरीर डेरा सच्चा सौदा की पावन प्रेरणा से परिवार द्वारा मेडिकल शोध के लिए दान किया गया। जीवन कुमार इन्सां, गोबिंदगढ़ जेजियां से सच कहूँ के पत्रकार भीम सेन इन्सां के बड़े भाई थे। वे सच्ची शाही कैंटीन समिति के सेवादार भी थे। जीवन कुमार इन्सां गांव गोबिंदगढ़ जेजियां के पहले शरीरदानी बने हैं। Lehragaga News

परिवारिक सदस्यों के अनुसार जीवन कुमार इन्सां बीती शाम अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा बिराजे। जीवन कुमार इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जीवनकाल में ही संकल्प लिया था कि उनके निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल शोध के लिए दान किया जाए। उनके देहांत के बाद परिवार सदस्यों कृष्णा देवी इन्सां (पत्नी), ऊषा रानी इन्सां (बेटी), आशु बांसल इन्सां (बेटा), सुरेन्द्र कुमार इन्सां, जगदीश राय इन्सां, भीम सैन इन्सां (भाई), सुनील कुमार इन्सां, मक्खन लाल इन्सां, गुरदास इन्सां (भतीजे) ने उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनकी मृत देह मेडिकल शोध के लिए वैद योगादत्त शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज, बुलंदशहर रोड खुर्जा (उत्तरप्रदेश) को दान कर दी।

फूलों से सजी एंबुलेंस में विदा किया पार्थिव शरीर

इस मौके सच्चे नम्र सेवादार गुरविन्द्र सिंह इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार सरजीवन कुमार इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार बलविन्द्र सिंह इन्सां, रतन लाल इन्सां, सुरेन्द्र कुमार इन्सां, जगदीश राय इन्सां, सतपाल इन्सां, बलवीर सिंह, रमेश्वर दास लीला, प्रताप सिंह इन्सां, छिंदा सिंह इन्सां, जीता सिंह इन्सां, अशोक कुमार इन्सां, अजय कुमार इन्सां, राजेन्द्र कुमार इन्सां, बित्तू इन्सां, सिकंदर सिंह इन्सां, कुलविंदर सिंह इन्सां, सूबेदार गुरसेवक सिंह इन्सां, महादेव इन्सां, हरबंस लाल इन्सां सहित ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां व ब्लॉक लहरागागा से भारी तादाद में साध संगत उपस्थित रही। शरीरदानी व नेत्रदानी के नमित श्रद्धांजलि के तौर पर नामचर्चा 15 मार्च दिन रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, गोबिन्दगढ़ जेजियां में होगी। Lehragaga News

एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने की रस्म गांव की सरपंच तेज कौर के बेटे अवतार सिंह और ब्लॉक समिति सदस्य परमजीत कौर के पति अमरजीत सिंह मावी ने निभाई। इससे पहले शरीरदानी की मृत देह को फूलों से सजी गाड़ी में रखकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान साध-संगत ने ह्यजीवन कुमार इन्सां अमर रहेह्ण के नारे लगाए। इसके साथ ही उनकी आंखें भी दान की गईं। ब्लॉक मलोट की नेत्रदान समिति के सेवादार मोनू इन्सां, अरुण इन्सां और अमन इन्सां ने उनकी आँखों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी आंखें दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी भरेंगी। Lehragaga News

About The Author

Related Posts