टीवीएसजी इण्टर कॉलेज के बच्चों ने लहराया परचम हाई स्कूल की छात्रा राशि चौधरी ने, जिले पर 10 वां स्थान प्राप्त किया

Published On

बुलन्दशहर (कपिल देव इन्सां)। स्याना तहसील के जाड़ौल स्थित टीवीएसजी इण्टर कॉलेज का 2026 बोर्ड परिक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा। टीवीएसजी इण्टर कॉलेज की 10वीं की छात्रा राशि चौधरी पुत्री जगमोहन सिंह ने उत्कृष्ट परिणाम 92.6% अंक प्राप्त कर जिले पर 10 वां स्थान प्राप्त किया। राशि चौधरी ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर अपने कॉलेज का ही नहीं जिले का भी गौरव बढ़ाया है। 10वीं के तनिष शर्मा पुत्र निमेष शर्मा ने 90.6% अंक प्राप्त किये। 10वीं के योगेश कुमार बिजेन्द्र सिंह ने 91.33% अंक प्राप्त किये।

UP New Highway News: खुशखबरी, यूपी के इन जिलों और गांवों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, जमीन होगी महंगी

12वीं की छात्रा दीपिका पाल पुत्री रामपाल सिंह ने 85.8%अंक प्राप्त किये। 12वीं के छात्र बिट्टू पुत्र योगेन्द्र सिंह ने 85%अंक प्राप्त किये। 12वीं के छात्र क्रिश शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा ने 82.2% अंक प्राप्त किये। 12वीं के छात्र योगेश पुत्र बिजेन्द्र सिंह ने 91.33% अंक प्राप्त किये। कॉलेज प्रबंधक डॉ०अजीत सिंह ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Related Posts