Punjab
Paid Tributed: ब्लॉक मसीतां की सचखंडवासी मूर्ति कौर इन्सां को नम आंखों से श्रद्धांजलि
मूर्ति कौर इन्सां ने परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी
Paid Tributed: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। ब्लॉक मसीतां के गांव मसीतां निवासी सचखंडवासी मूर्ति कौर इन्सां पत्नी जरनैल सिंह इन्सां को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। करीब 90 वर्ष की आयु में उन्होंने 23 अप्रैल को अपने स्वासों रूपी पूंजी पूर्ण कर सतगुरु जी के चरणों में सचखंड गमन किया था। उनके निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन वीरवार को हुआ। Dabwali News
नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक खेमचंद इन्सां द्वारा इलाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की गई। इसके पश्चात कविराजों ने भजनों के माध्यम से मनुष्य जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रेमी सुखविंदर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए, जिन्हें साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।
बता दें कि मूर्ति कौर इन्सां ने लगभग 60 वर्ष पूर्व परमपिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी और अपना संपूर्ण जीवन मानवता भलाई के कार्यों में समर्पित किया। उनके पति जरनैल सिंह इन्सां डेरा सच्चा सौदा की सच्ची शाही कैंटीन में सेवादार हैं, जो करीब 60 वर्षों से सेवा निभा रहे हैं।
माता जी के पुत्र सेवक सिंह इन्सां, चरणजीत इन्सां, पप्पी इन्सां, गुरतेज सिंह इन्सां, बलदेव सिंह इन्सां एवं इकबाल सिंह इन्सां हैं। इस मौके पर परिवारजन, रिश्तेदार, गांववासी, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, सच्ची प्रेमी समिति तथा समूह साध-संगत ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Dabwali News