Bulldozer Action: ताजनगर के अपराधी के घर पर चला बुल्डोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

अपराधी रविंद्र का अवैध 350 वर्ग गज का दो मंजिला मकान ध्वस्त

Sarvesh Kumar Picture
Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram Bulldozer Action: अपराधी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए उसके द्वारा कब्जा करके बनाए गए मकान पर बुधवार को पुलिस ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जिला के गांव ताजनगर में की गई इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने अपराधियों को साफ संदेश दिया कि सरकार की जमीनोंं पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगें।

पुलिस ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव ताजनगर में अवैध रूप से किए गए मकान के निर्माण की पहचान की। अपराधी रविंद्र सरकार निवासी गांव ताजनगर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। आरोपी हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती करने, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अपराधी रविंद्र सरकार द्वारा अवैध रूप से 350 वर्ग गज में सात कमरों का दो मंजिला मकान बनाया हुआ था। बुल्डोजर लगाकर उसे मकान को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई अपराध शाखा फर्रुखनगर द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई।

About The Author

Related Posts