Snatching: सरसा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर लूटी महिला से सोने की बालियां
बदमाशों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे
Snatching: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती गांव हांडीखेड़ा में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक महिला के आंखों मिर्च पाउडर डालकर व चाकू के बल पर सोने की बालियां छीन ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किेए। युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थें। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सरसा शहर से ई रिक्शा पर सवार होकर गांव हांडीखेड़ा जा रही महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। महिलाओं ने गले में सोने के आभूषण पहने हुए थे। Sirsa News
आरोपियों ने उनकी रैकी भी की थी, परंतु वे वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। इसके बाद आरोपी युवक एक घर के बाहर रूके और पानी मांगा। घर में बुजुर्ग केला देवी अकेली थी। युवक घर में घुसे और केला देवी के आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उससे बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में केला देवी ने बताया कि सोमवार को अपने घर के बाहर सरसों की सफाई कर रही थी।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने पानी मांगा। वह पानी लेने अंदर गई तो पीछे-पीछे एक युवक भी चला गया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी और चाकू दिखाया, जबकि दूसरे युवक ने उसकी कानों से बालियां छीन ली। घटना को अंजाम देकर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों की तलाश कर रही है। Sirsa News