Sirsa News: ब्लॉक कल्याण नगर ने सेवा कार्यों में राष्ट्र स्तर पर बनाई पहचान

तन की सेवा में दूसरा व दीन-दुखियों की मदद में तीसरा स्थान किया हासिल

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत ने मानवता भलाई कार्यों में राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियों पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र सुखसागर कलॉनी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बहनों व भाइयों की अलग-अलग नामचर्चाओं में सेवा, सत्संग और समाजहित के संकल्प का संदेश दिया गया। Sirsa News

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लेकर गुरुयश का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक कल्याण नगर द्वारा भारत में तन की सेवा में दूसरा तथा दीन-दुखियों की सहायता में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की गई। इस उपलब्धि पर ब्लॉक को मिली दोनों ट्रॉफियां साध-संगत को दिखाईं गईं, जिनका उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।  साथ ही सभी ने भविष्य में 175 मानवता भलाई कार्यों में और अधिक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

भाइयों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां तथा बहनों की नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की। इसके पश्चात कविराज बहन-भाइयों ने शब्दवाणी के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के अंत में पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक सुना। ब्लॉक के जिम्मेवारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को 175 मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंदों की हर समय सहायता के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहनों सहित ब्लॉक के अनेक जिम्मेवार व साध-संगत उपस्थित रही। वहीं सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां, रामपाल इन्सां, यादविंद्र इन्सां तथा सच्चे नम्र सेवादार बहन सोनिया इन्सां, वनिता इन्सां, मीनू इन्सां, मीना इन्सां, सुनीता इन्सां सहित अन्य जिम्मेवारों ने ब्लॉक के सेवादार भाई-बहनों को उपलब्धि पर बधाई दी। Sirsa News

Kalyan-Nagar-Nationality

KLN-Trophy

About The Author

Related Posts