कल्याण नगर व उपकार कॉलोनी के इन सेवादारों को बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित
29वीं बार किया जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान
Blood Donation: सरसा। ब्लॉक कल्याण नगर निवासी राजेश इन्सां ने पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए मंगलवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। राजेश इन्सां ने 29वीं बार रक्तदान किया है। इसके अलावा राजेश इन्सां 7 बार प्लेटलेट्स भी डोनेट कर चुका है। रक्तदान करने पर ब्लड सेंटर की ओर से राजेश इन्सां को मेडल पहनाकर, प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News
उपकार कॉलोनी के किरनपाल इन्सां ने 35वीं बार रक्तदान किया
किरनपाल इन्सां निवासी उपकार कॉलोनी, शाह सतनाम जी पुरा ने पूज्य गुरु संत डॉ. राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा पर चलते हुए बापू मघर सिंह इंटरनेशनल ब्लॅड सेंटर में एक जरुरतमंद मरीज को रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा किया। उन्होंने इस अवसर पर 35वीं बार रक्तदान किया और वो हर तीन माह बार जरूरतमंद को रक्तदान करते है। Sirsa News
