Jakhal Gaushala Fire: जाखल में शाह सतनाम जी ग्रीन एस के सेवादार बने गोशाला में लगी आग में मसीहा
सेवादारों व फायर ब्रिगेड टीम ने बचाया करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सूखा चारा
Jakhal Gaushala Fire: जाखल/फतेहाबाद (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। फतेहाबाद के जाखल मंडी की श्री कृष्ण गौशाला में मंगलवार सुबह चारा शेड में आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप में बदल गई। गौशाला कमेटी के एक संदेश पर जाखल शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने फायर ब्रिगेड के साथ 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद मिलकर काबू पाया। आग लगते ही गौशाला के कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही कमेटी ने तुरंत फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। जाखल, मूनक और धारसूल से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। जाखल के रहने वाले गोशाला प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान आशु गर्ग, कान्त जैन, ऋषभ जैन, समाजसेवी आदित्य बंसल इत्यादि ने संयुक्त रूप से बताया कि आग बुझाने में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने तूड़ी भंडारण का शेड ऊपर से तोड़कर आग को बुझाने का काम शुरू किया। इसके लिए सभी सेवादारों को साधुवाद जो ऐसी महान सेवा कार्य में अग्रणी रहते हैं।
सेवादारों की अगुवाई में राहत कार्य
जानकारी देते हुए नम्र सेवादार राजीव मेहता, सच्ची समिति के सेवादार अरतिस कुमार, सतनारायण, शिव कुमार, पवन कुमार रीटा, राजेंद्र गर्ग, देवेंद्र कक्कड़ इत्यादि ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार, पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी की पावन प्रेरणा से देश में कहीं भी किसी भी तरह की आपदा के समय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सेवादार तुरंत राहत कार्यों में जुट जाते हैं। सेवादार हमेशा लोगों और जीवों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैैं। मंगलवार को भी जाखल में गोशाला में लगी आग को बुझाने में सहयोग रहा। इस राहत कार्य में डेरा सच्चा सौदा दर्जनभर सेवादार पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।
पंजाब से भी पहुंची फायर ब्रिगेड
घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के संगरूर जिले के मूनक शहर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही जाखल थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
