Fatehabad News: रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा फतेहाबाद का एक और लाल, विजय पूनिया की पार्थिव देह दिल्ली पहुँची

परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शनों के लिए हुए एकत्रित

Manmohan Picture
Published On

फतेहाबाद। रूस-यूक्रेन युद्ध की भयावहता ने हरियाणा के फतेहाबाद जिले के कुम्हारिया गांव से एक और युवा को छीन लिया। 25 वर्षीय विजय पूनिया की पार्थिव देह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुँची, जहाँ परिजन और ग्रामीण अंतिम दर्शनों के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद उनका शव गांव लाया जाएगा। Fatehabad News

एक ही गांव ने खोए दो जवान बेटे

कुम्हारिया गांव पहले ही एक गहरे सदमे से गुजर रहा था। कुछ दिन पहले ही गांव के 24 वर्षीय अंकित जांगड़ा का शव भी इसी युद्ध में शहीद होने के बाद गांव पहुँचा था। अब विजय की मौत ने पूरे गांव को फिर से शोक में डुबो दिया है। लगातार दो युवाओं की मौत से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

रोजगार की तलाश में गए, युद्ध में झोंक दिए गए

परिजनों के अनुसार, विजय और अंकित बेहतर भविष्य और नौकरी की तलाश में रूस गए थे। उन्हें एजेंटों द्वारा अच्छी सैलरी और सुरक्षित काम का झांसा दिया गया था। बताया गया था कि उन्हें हेल्पर या सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिलेगी, लेकिन रूस पहुँचते ही उनसे रूसी भाषा में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाकर जबरन सेना में भर्ती कर लिया गया। विजय पूनिया के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में अब उनकी बुजुर्ग मां और छोटा भाई ही हैं, जिनकी जिम्मेदारी विजय के कंधों पर थी। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। विजय की मौत की खबर के बाद कुम्हारिया गांव और पूरे फतेहाबाद जिले में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ऐसे एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो युवाओं को झूठे सपने दिखाकर विदेश भेजते हैं और उन्हें मौत के मुंह में धकेल देते हैं। Fatehabad News

Fatehabad-War

About The Author

Related Posts