शिक्षा और रोजगार
Body Donation: देहदानी माता मुखत्यार कौर इन्सां को सैकड़ों की संख्या में उमड़ी साध संगत ने दी नम आंखों से अंतिम विदाई
मुखत्यार कौर की अंतिम इच्छा अनुसार परिजनों ने दान की देह
Published On
Body Donation: अनूपगढ़। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई अमर सेवा मुहिम के तहत 11ए (34 हैड) निवासी मुखत्यार कौर इन्सां पत्नी उजागर सिंह इन्सां का मरणोपरांत देहदान किया गया। माता मुखत्यार कौर की अंतिम इच्छा के अनुसार परिजनों ने चिकित्सा रिसर्च के लिए गुड़गांव के एसजीटी हॉस्पिटल को पार्थिव देह दान की। ब्लॉक जिम्मेवारों ने बताया कि माता मुखत्यार कौर इन्सां बीते रात्रि अपने सांस रूपी पूंजी समाप्त कर सतगुरु के चरणों में जा बिराजे थे। इस अवसर पर रिश्तेदारों के अलावा ब्लॉक की प्रेमी समितियां, सच्चे नम्र सेवादार भाई बहन उपस्थित रहे। माता मुखत्यार कौर अपने पीछे पांच बेटियां तीन बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। देहदान के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में साध संगत ने माता मुखत्यार कौर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। Anupgarh News
