Orange Cap: सूर्यवंशी ने फिर किया ऑरेंज कैप पर कब्जा
पंजाब के प्रभसिमरन सिंह 346 रन के साथ छठे स्थान पर
नई दिल्ली। Punjab Kings vs Rajasthan Royals: जब भी पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स का मैच कढछ 2026 में होता है, ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। मंगलवार रात न्यू चंडीगढ़ में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं, तब भी यही देखने को मिला।
ऑरेंज कैप
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ़ 16 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। इसके साथ ही वह इस सीजन 400 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। सीजन की शुरूआत 52, 31, 39 और 78 जैसी पारियों से करने के बाद सूर्यवंशी का प्रदर्शन थोड़ा धीमा पड़ा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पिछली तीन पारियों में से दो में 46 और 103 का स्कोर बनाया है और अब ताजा पारी के बाद वह फिर से ऑरेंज कैप सूची में नंबर 1 पर हैं। उनके पीछे शीर्ष पांच में अभिषेक शर्मा (380 रन), केएल राहुल (358), विराट कोहली (351) और हेनरिक क्लासेन (349 रन) मौजूद हैं।
वहीं मंगलवार को 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के प्रभसिमरन सिंह 346 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। प्रभसिमरन के कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में 30 रन बनाकर सीजन में कुल 309 रन तक पहुंच गए हैं और अब दसवें स्थान पर हैं। पर्पल कैप जोफ्रÞा आर्चर ने न्यू चंडीगढ़ में प्रियांश आर्य का विकेट लेकर अपनी कुल विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी है, जिससे वह अब आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अंशुल कंबोज और एसआरएच के इशान मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। आर्चर की इकॉनमी रेट 8.27 है, जबकि भुवनेश्वर की 7.61, कंबोज की 8.56 और मलिंगा की 9.44 है। इनके पीछे 13 विकेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस (जीटी) के कगिसो रबाडा मौजूद हैं।