सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने गांव सिरसा घोघड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी की वारदात में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के राजेश कुमार द्वारा सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि 20 मार्च की रात्रि को अज्ञात चोर स्कूल से कंप्यूटर, बैटरी, सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। Bhiwani News

मामले में कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के उप निरीक्षक गंगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहतक जिला के गांव नानोद निवासी शेर सिंह व रोहतक के जींदरान निवासी रवि के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच कंप्यूटर व 4 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। रिमांड अवधि पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश जारी किए गए। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– Jharkhand Accident: झारखंड में खौफनाक सड़क हादसा, भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले दो ट्रक

About The Author

Related Posts