ICSE-ISC Results: आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं की परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाज़ी
दोनों ही कक्षाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99 फीसदी से ज्यादा रहा
Published On
ICSE-ISC Results 2026: नई दिल्ली (एजेंसी)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वीरवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया। दोनों की कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों क्लास के स्टूडेंट्स ने बोर्ड में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों ही कक्षाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99 फीसदी से ज्यादा रहा है। आईसीएसई (10वीं) में कुल 99.18 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए। इनमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 99.46 और लड़कों का 98.93 फीसदी दर्ज किया गया। ICSE-ISC Results