Punjab
डबवाली में भाजपा कार्यालय के बाहर महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन
राहुल गांधी और कुमारी सैलजा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया
BJP Mahila Morcha Protest: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डबवाली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला आरक्षण के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कुमारी सैलजा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। Dabwali News
उन्होंने आरोप लगाया कि महिला हितों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है, जिसे अब महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए और महिला आरक्षण से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाना आवश्यक है।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष बेगो रानी, लखुआना की सरपंच रेखा रानी, वीरपाल सरपंच फूलो, राजपुरा की सरपंच कमलप्रीत, गोरीवाला की सरपंच सोनिया, सरोज बाला शेरगढ़, चंद्रकला, डबवाली मंडल अध्यक्ष महेंद्र बांसल, मार्केट कमेटी अध्यक्ष सतीश जग्गा, नवदीप सरा, बीरपाल कौर बड़ागुड़ा, ममता रानी, सुमन रानी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। Dabwali News