हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Sirsa में 8 म...

    Sirsa में 8 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

    सरसा(सच कहूँ न्यूज)। सरसा जिला में वीरवार को आठ मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.29 प्रतिशत है। डिप्टी सीएमओ डॉ. बुधराम ने बताया कि जिला में वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ केस मिले है। उन्होंने बताया कि सिरसा से एक, डबवाली से तीन, नाथुसरी चौपटा से एक, रानियां से दो व चौटाला से एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला भर से 694956 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33759 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33184 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 692 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 35 एक्टिव मरीज है। जिनमें से एक मरीज का नागरिक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है जबकि 34 होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here