हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मीराबाई ने दि...

    मीराबाई ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण

    बर्मिंघम (एजेंसी)। भारत की शीर्ष भारोत्तोलक Mirabai चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शनिवार को 49 किग्रा भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का पहला स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। यह Mirabai का भी राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा पदक है। राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत का पहला स्वर्ण जीतने वाली 27 वर्षीय मीराबाई ने यहां भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने फाइनल में स्नैच के दूसरे प्रयास में 88 किग्रा के साथ नया राष्ट्रीय और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क को भी एकतरफा जीतते हुए पहले प्रयास में 109 किग्रा भार उठाकर देश का पहला स्वर्ण पक्का किया। वह इतने पर भी नहीं रुकीं और अपने ही प्रदर्शन को बेहतर करते हुए टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता ने दूसरे प्रयास में 113 किलो वजन उठाया। वह तीसरे प्रयास में असफल रहीं लेकिन उससे फर्क नहीं पड़ा क्योंकि 201 किलो के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ वह पोडियम पर पहले स्थान पर रहीं। मीराबाई के बाद मौरिशियस की मारी रानाइवोसोआ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि कनाडा की हानाह कामिंस्की ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

    मोदी, ठाकुर ने स्वर्णिम मीराबाई को बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत की शीर्ष भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अनेक भारतियों को प्रेरित करती है। मोदी ने कहा, “असाधारण मीराबाई चानू, भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नवोदित एथलीटों को।” इसी बीच, भारत के युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मीराबाई को बधाई दी। श्री ठाकुर ने कहा, “महिलाओं के 49 किग्रा स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल लिफ्ट में एक नया गेम रिकॉर्ड बनाते हुए मीराबाई चानू ने बहुप्रतीक्षित स्वर्ण जीता। आपने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अद्भुत प्रदर्शन के साथ भारत को एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचाया है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here