हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    मुंढाल की अनीता सिंह ने अनोखे तरीके से मनाया अपना बर्थडे

    Dr MSG guru
    • ब्लड डोनेट करके मनाया अपना जन्मदिवस

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। गांव मुंढाल निवासी युवा कवि त्रिदेव दुग्गल इन्सां की पत्नि अनीता सिंह ने अपने जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर अनोखे तरीके से अपनी खुशी जाहिर की। अनीता सिंह ने अपने जन्मदिन पर भिवानी के फ्रीडम ब्लॅड बैंक जाकर अपना एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे जन्मदिन या सालगिरह पर फिजूलखर्ची न करके हमेशा मानवता भलाई के कार्य करती हैं। उन्होंने इससे पहले अपनी सालगिरह और बेटे के जन्मदिन पर भी दो बार रक्तदान किया है। अनीता सिंह के पति युवा कवि त्रिदेव दुग्गल भी मानवता भलाई एवं सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं।

    त्रिदेव दुग्गल अब तक 35 यूनिट से ज्यादा रक्तदान कर चुके हैं। गत दिनों सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें हरियाणा गौरव अवार्ड भी मिला था। अनीता व त्रिदेव दुग्गल ने बताया कि वे बचपन से ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हैं। मानवता और समाज भलाई कार्यों की प्रेरणा उन्हें पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से ही मिली है। उन्होंने कहा कि वे मरते दम तक पूज्य गुरु जी के वचनानुसार मानवता भलाई के 142 कार्यों में अपना यथासंभव सहयोग देते रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here