हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश फ्रांस ने भार...

    फ्रांस ने भारत से मांगा, खाद्य सुरक्षा में सहयोग

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के बीच कल रात टेलीफोन पर वैश्विक खाद्य सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर विचार विमर्श हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने फ्रांस में सूखे की स्थिति और जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सिविल परमाणु ऊर्जा में सहयोग और रक्षा सहयोग परियोजनाओं सहित सभी मौजूदा द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की।

    दोनों नेताओं ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण भूराजनीतिक चुनौतियों के बारे में भी विचार विमर्श किया। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि भारत फ्रांस रणनीतिक साझीदारी हाल के वर्षों में अधिक गहन और सशक्त हुई है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों एवं सहयोग को नये क्षेत्रों में भी विस्तार देने पर सहमति जताई।

    मोदी ने मैंक्रों से टेलीफोन पर बातचीत की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति एच ई इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। मोदी ने फ्रांस में जारी सूखे और जंगल की आग के लिए मैक्रों से बातचीत में अपनी एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग परियोजनाओं और असैन्य परमाणु ऊर्जा में सहयोग सहित चल रही द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की और वैश्विक खाद्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी चर्चा की। मोदी और मैंक्रों ने हाल के वर्षों में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के नए क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here