हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा काले धन...

    भाजपा काले धन वालों को ही अपनी पार्टी में ला रही है: हुड्डा

    Deepender Singh Hooda

    सिरसा l (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दलबदल के कारण खाली हुई आदमपुर विस सीट के पीछे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर जैसी सरकारी संस्थाओं की भूमिका बताते हुए सवाल किया कि सरकार बताए उसके पास कौन सी ऐसी मशीन है जिसके जरिये भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेता का काला धन सफेद हो जाता है।

    हुड्डा ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने विदेशों में जमा काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख देने का वायदा किया था। लेकिन, काला धन लाने की बजाय भाजपा काले धन वालों को ही अपनी पार्टी में ला रही है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे युवा मोर्चा, महिला मोर्चा भाजपा के संगठन हैं उसी तरह भाजपा के तीन और संगठन हैं, जो इनसे भी ज्यादा काम करते हैं ईडी मोर्चा, सीबीआई मोर्चा और इनकम टैक्स मोर्चा। ये तीनों संगठन अन्य पार्टी के नेताओं को भाजपा में शामिल होने पर मजबूर कर रहे हैं।

    हुड्डा शनिवार को यहां मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने इसके बाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय होशियारी लाल शर्मा की पहली पुण्य तिथि समारोह में शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित की। स्व.शर्मा को उन्होंने सादगी, समर्पण व सरल स्वभाव का धनी व्यक्तित्व बताया। पंडित राजकुमार शर्मा ने सभी आगुतकों के प्रति आभार प्रकट किया।

    सांसद हुड्डा ने भाजपा की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति का यही तौर-तरीका रहा है कि किसी की भी विदेशों में करोड़ों की संपत्ति पकड़ो, उन पर ईडी, इनकम टैक्स से मुकदमे बनवाओ फिर उसको भाजपा में शामिल होने को मजबूर करवाओ। बीते वर्षोंं में भाजपा की इसी कार्यशैली के कई उदाहरण हरियाणा समेत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही पूरे देश में देखे गये हैं। आदमपुर की जनता इस प्रकार की राजनीतिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं की साख और स्वायत्तता को बबाज़्द कर रही है। उन्होंने भाजपा को चेताया कि ये संगठन तभी तक उसके साथ हैं जब तक भाजपा की सरकार है। 2024 में जब भाजपा सत्ता से बाहर हो जायेगी तो ये संगठन भी उनके हाथ से निकल जायेंगे। प्रजातंत्र में सरकारें बदलती रहती हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here