वाराणसी: पांच सौ और हजार रुपये के नोटों का चलन बंद करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक घोषणा के बाद बुधवार सुबह से ही लोग नोटों को लेकर परेशान रहे। वहीं शहर के पेट्रोल पंपों पर नोट खपाने के लिए भारी भीड़ है। नोट खपाने के चक्कर में लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हुए हैं। पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज करने वालों के साथ शहर में आये श्रद्धालु मरीज और यात्रियों के साथ पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग जहां भी जाते दुकानदार पहले ही कह दे रहे है कि पांच सौ या एक हजार का नोट नही लेंगे। इसके चलते हास्टलों में रहने वाले छात्रों और बाहर से आये लोगों को खाने-पीने के लिए दिक्कतें हुई। उधर, पेट्रोल पम्पों और बैंकों के एटीएम केन्द्रों पर रूपयों को चलाने के लिए लम्बी लाइन लगी रही। इस दौरान कई पेट्रोल पम्प वालों ने मनमानी भी की। उन्होंने कहा कि पांच सौ या एक हजार रूपये का पेट्रोल डीजल लेने पर ही बड़े नोट लेंगे। इस परेशानियों के बावजूद ज्यादातर लोगों का कहना था कि सरकार ने अच्छा फैसला लिया है, लेकिन हमारी परेशानी को भी उसे समझना चाहिए। गोदौलिया पेट्रोल पम्प पर पांच सौ की नोट लेकर कतार में खड़े विकास यादव ने कहा कि पम्प का सेल्समैन पूरे पैसे का तेल लेने पर नोट लेने की बात कर रहा है। एजेंसी
ताजा खबर
Iran War Impact: ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा
Iran War Impact: मुंबई (ए...
फाइनल में उलटफेर, एकल में वंश बिष्ट और युगल में नंदल-मयंक बने चैंपियन
लखनऊ (एजेंसी)। स्वरुप अग्...
अमेरिका ने ईरान में 11,000 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किये: सेंटकॉम
वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिक...
रूसी वायु रक्षा बलों ने रात भर में 200 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए: रक्षा मंत्रालय
मॉस्को (एजेंसी)। रूसी रक्...
किसानों के माथे पर खिंची चिंता की लकीरें, 1 अप्रैल तक रह सकता है मौसम में बदलाव
चंडीगढ़/हिसारसच कहूँ/संदीप...
ईरान ने पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की मंजूरी दी
नई दिल्ली। पाकिस्तान के उ...
विराट का नाबाद अर्धशतक, आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। विराट कोहली (ना...
स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार: बठिंडा में खुले चार नए आयुष्मान आरोग्य केंद्र
42 प्रकार के लैब टेस्ट और...
Petrol-Diesel Shortage: ईरान-अमेरिका/इजरायल युद्ध के बीच पंजाब ने पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग की
पंजाब में 12 दिनों का पेट...















