हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More

    Delhi Assembly में AAP का विश्वासमत प्रस्ताव पेश, भाजपा का शराब घाटाले पर हंगामा

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आप पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के एलजी पर ही बड़ा आरोप लगा दिया है। विधायक पाठक विधानसभा में दावा किया कि नोटबंदी के दौरान खादी ग्रामोद्योग के प्रमुख रहते हुए एलजी वीके सक्सेना ने बड़ा घोटाला किया है। विधायक ने एलजी के विरूद्ध सीबीआई की जांच की मांग की। उधर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया।

    उधर भाजपा ने प्रस्ताव से पहले भाजपा विधायकों ने सीवर, पानी, भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद सभी विधायकों को पूरे दिन के सदन से मार्शल आउट कर दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि केन्द्र सरकार अब तक की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार है। गुजरात चुनाव में आप पार्टी ने अपनी तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि विश्वासमत हासिल करने के बाद 6 महीने तक सरकार पर कोई खतरा नहीं रहता।

    मोदी सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार: केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आजादी के बाद से देश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिससे साबित हो सके कि उन्हें विधानसभा में स्थायी बहुमत प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने सदन में कहा, “लाल किले के प्राचीर से वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की बात करते हैं लेकिन भाजपा आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश करती है, क्या यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। ” केजरीवाल ने केंद्र की वर्तमान सरकार पर देश की स्वतंत्रता के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, “ यह दिखाने के लिए कि दिल्ली में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हो गया है, मैं विश्वास प्रस्ताव ला रहा हूं। आप के प्रत्येक विधायक को 20 करोड़ रुपये की पेशकश करने के बावजूद भाजपा आप के किसी एक विधायक को भी नहीं खरीद सकी।   केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश की जनता महंगाई से परेशान हैं लेकिन भाजपा सभी जरूरी चीजों पर टैक्स में बढ़ोत्तरी कर रही है। दूध, दही, आंटा और छाछ पर टैक्स लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में नवरात्र के दौरान किए जाने वाले गरबा नृत्य पर टैक्स लगाया गया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और अन्य राज्यों की सरकारों को गिराया, अब झारखंड की सरकार गिरने के करीब है। उन्होंने कहा कि सरकार देश की जनता पर टैक्स थोप रही है और इस पैसे का उपयोग अन्य दलों की सरकारों को गिराने के लिए कर रही है, इसलिए अगर ईंधन की कीमत बढ़ती है तो समझ लेना चाहिए कि कुछ राज्य सरकारें गिरने वाली हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here