जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 नवंबर को यहां बूथ स्तर की रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला ने आज यहां बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए 20 नवंबर को जालंधर के गोबिंद सिंह एवन्यू में रैली आयोजित की जा रही है जिसमें जिले के चार हजार बूथों को कवर किया जाएगा। शाह के साथ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल भी होंगे। सांपला ने काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने के उदेश्य से 500 तथा 1000 रुपए के नोट बंद करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम की प्रशंसा कर रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता सुबह से ही इसकी निंदा कर अपने आप को कालेधन का हिमायती होने का सबूत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी निंदा करने में कांग्रेस का साथ निभा रही है। सांपला ने कहा कि इन नोटों को बंद करने से चुनावों में प्रयोग किया जाने वाला कालाधन रूक जाएगा जिससे चुनाव में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार होने की संभावना नहीं रहेगी। एजेंसी
ताजा खबर
फूड सेफ्टी टीम ने की लुधियाना में चेकिंग, एकत्रित किए 17 सैंपल
लुधियाना (सच कहूँ/रघबीर स...
Road Accident: नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास कार पलटी
आवारा पशु से बचने में पलट...
HBSE Board News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं हुई समाप्त, अंकन कार्य कल से शुरू
इस बार परीक्षा में नकल मा...
बीबीपुर हटिया में हुए संघर्ष प्रकरण में चार गिरफ्तार, जेल रवाना
एक माह पूर्व दो पक्षों के...
जनता जूनियर हाईस्कूल कण्डेला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
बुजुर्गों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, दो शातिर दबोचे
रेवाड़ी (सच कहूँ/महेंद्र भ...















