जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 नवंबर को यहां बूथ स्तर की रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष विजय सांपला ने आज यहां बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए 20 नवंबर को जालंधर के गोबिंद सिंह एवन्यू में रैली आयोजित की जा रही है जिसमें जिले के चार हजार बूथों को कवर किया जाएगा। शाह के साथ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल भी होंगे। सांपला ने काला धन और भ्रष्टाचार खत्म करने के उदेश्य से 500 तथा 1000 रुपए के नोट बंद करने की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस कदम की प्रशंसा कर रहा है लेकिन कांग्रेस के नेता सुबह से ही इसकी निंदा कर अपने आप को कालेधन का हिमायती होने का सबूत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी निंदा करने में कांग्रेस का साथ निभा रही है। सांपला ने कहा कि इन नोटों को बंद करने से चुनावों में प्रयोग किया जाने वाला कालाधन रूक जाएगा जिससे चुनाव में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार होने की संभावना नहीं रहेगी। एजेंसी
ताजा खबर
डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु बोले, झूठी अफवाहें नहीं तोड़ सकती ‘हमारा विश्वास’
सरसा (सच कहूँ न्यूज)...
हरियाणा पुलिस ने राजस्थान में अवैध हथियार फैक्ट्री का किया पदार्फाश
चंडीगढ़ (एम के शायना)। हर...
हरियाणा में अब स्वास्थय विभाग बनाएगा यूनिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भिवानी (इन्द्रवेश)। हरिय...
सामान्य पात्रता परीक्षा में सेंटरों को बढ़ाने की तैयारी में जुटा प्रशासन
उपायुक्त अनीश यादव न...