हमसे जुड़े

Follow us

21.5 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    डेरा प्रेमियों ने गहरे नाले से गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला

    Welfare Work

    शाहाबाद (सच कहूँ ब्यूरो)। शाहाबाद के एक गहरे नाले में मंगलवार सुबह गाय गिर गई। इसके बाद लोग तमाशबीन बनकर उसे देख रहे थे। कोई भी गहरे नाले में उतरकर गऊ को बाहर निकालने की जहमत नहीं उठा रहा था। इसी दौरान डेरा सच्चा सौदा के सेवादार डिंपल इन्सां जब वहां से निकले तो देखा की गया गहरे नाले में गिरी हुई है और बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नहीं है। ऐसे में उन्होंने अन्य सेवादारों को इसकी सूचना दी व नगरपालिका के कर्मियों को मौके पर बुलाया। डिंपल स्वयं गहरे नाले में उतरा और गाय को बाहर निकलवाया। इसको लेकर सेवादार की चाहूं ओर प्रशंसा हो रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here