हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश महापरोपकार मा...

    महापरोपकार माह : बरनावा आश्रम में कल होगी राम नाम की वर्षा

    बरनावा (रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा बागपत (उत्तर प्रदेश) में आगामी 4 सितंबर 2022 दिन रविवार को प्रात: 11:00 से 1:00 तक गुरुगद्दी नशीन माह (महापरोपकार माह) के उपलक्ष्य में नामचर्चा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उल्लेखनीय है की 23 सितंबर 1990 को डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को गुरुगद्दी सौंपी थी। तभी से इस दिन को ‘महापरोपकार’ दिवस के रूप में साध-संगत मानवता भलाई कार्यों के साथ मनाती आ रही है।

    आश्रम को सजाने में जुटे सेवादार

    उत्तर प्रदेश के 45 मेंबरों के जिम्मेदार महेंद्र इन्सां ने बताया कि आश्रम में नामचर्चा की तैयारियों को लेकर पूरे जोरों शोरों से कार्य चल रहा है, विभिन्न समितियों के सेवादार आश्रम में पहुंचकर अपनी-अपनी सेवाओं में जुटे हुए हैं। नोएडा ब्लॉक के भंगीदास सतेंदर इन्सां एवं महेश इन्सां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सेवादार रंग बिरंगी लड़ियों, गुब्बारों एवं इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों से आश्रम को सजाकर भव्य रूप देने में लगे हुए हैं।

    जगह-जगह लगने लगे बधाई संदेश के होर्डिंग

    सेवादारों द्वारा महा परोपकार दिवस की बधाई हेतु पूज्य गुरु जी के आकर्षक स्वरूपों के होर्डिंग जगह-जगह लगाए जा रहे हैं, जोकि आने वाली साध-संगत के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 45 मेंबरों द्वारा समस्त जिलों की साध संगत की अलग-अलग तिथियों में सेवा की शिफ्ट बरनावा आश्रम में लगाई गई है, सैकड़ों की संख्या में सेवादार भाई बहन आकर आश्रम के सौंदर्य करण में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सफाई समिति के सेवादार भाई बहनों द्वारा आश्रम में सफाई अभियान चलाकर आश्रम को चमकाया जा रहा है। लंगर समिति के सेवादारों द्वारा साध-संगत के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

    पावन 31वें गुरगद्दी दिवस पर विशेष : पावन वचन सच हुए, हम थे, हम हैं, हम ही रहेंगे

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here