हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश Jacqueline Fe...

    Jacqueline Fernandez की बढ़ी मुश्किलें, ED का दावा-अभिनेत्री के लिए सुकेश ने श्रीलंका में खरीदा था घर

    Jacqueline Fernandez

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Jacqueline Fernandez की मुश्किले थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ED ने कहा कि Jacqueline Fernandez को ठग सुकेश के काले कारनामों के बारे में पता था लेकिन फिर भी वह उससे महंगे तोहफे लेती रही। चार्जशीट में दावा है कि सुकेश ने Jacqueline फर्नाडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया जा चुका था। ईडी के अनुसार सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंगी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था। आपको बता दें कि ईरानी वह महिला थी जिसने सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराई थी।

    ED के दावे | Jacqueline Fernandez

    • सुकेश ने जैकलीन ही नहीं उसके भाई और बहन की ट्रिप को भी फाइनेंस किया।
    • जैकलीन की बहन को 1 लाख अमेरिकी डॉलर गिफ्ट किए गए।
    • अभिनेत्री को 5.71 करोड़ रुपये के तोहफे दिए गए।

    अब तक क्या हुई कार्रवाई | ED

    • अभिनेत्री जैकलीन को कोर्ट ने समन जारी करते हुए 26 सितंबर को पेश होने का दिया आदेश
    • 12 सितंबर को दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ।
    • पूछताछ में ईओडब्लू के लोग भी होंगे शामिल।

    क्या है मामला:

    रिपोर्ट की मानें तो ईडी आज अदालत में चार्जशीट फाइल कर सकती है। ये चार्जशीट धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दाखिल होगी। सुकेश इस वक्त तिहार जेल में बंद है।

    सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मैंबर्स को दिए थे महंगे तोहफ | ED

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैकलीन को सुकेश ने 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्टस दिए थे। ED ने अभिनेत्री की 7 करोड़ से अधिक की संपित्त भी अटैच की है। रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मैंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। जैकलीन काफी समय से ईडी की रडार पर है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here