हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home कृषि खजूर की खेती ...

    खजूर की खेती करने पर किसानों को दिया जा रहा है 1.40 लाख प्रति एकड़ अनुदान

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए सरकार की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश सरकार किसानों को खजूर की खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 1.40 लाख रुपए प्रति एकड़ की दर से अनुदान दे रही है, जिसका किसानों का लाभ उठाना चाहिए। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि रेतीली जमीन में खजूर के पौधे बहुत जल्दी फल देते हैं। किसान खजूर के अलावा किन्नू, माल्टा, नींबू, बेर, अमरूद, अनार व खजूर इत्यादि लगाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम दस एकड़ तक अनुदान का लाभ ले सकता है। खजूर की बाजार में अच्छी डिमांड है । योजना का लाभ लेने के लिए फसलहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here