हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    जानें, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कितनी संपत्ति छोड़ गई?

    Queen Elizabeth II Property

    नई दिल्ली (एजेंसी)। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं। (Queen Elizabeth II Property) बकिंघम पैलेस ने गुरुवार देर रात उनके निधन की घोषणा की। शाही परिवार ने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा, “महारानी का आज दोपहर बाल्मोरल में निधन हो गया।”महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1952 में सिंहासन आसीन हुयी थीं। वर्ष 2015 में वह ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी बनीं। उन्होंने महारानी विक्टोरिया के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिन्होंने 1837 और 1901 के बीच शासन किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी जगह प्रिंस चार्ल्स राजा के तौर पर सिंहासन पर बैठेंगे।

    Queen Elizabeth II

    यह भी पढ़ें – 70 वर्ष ब्रिटेन में सत्ता की सिरमौर रहीं एलिजाबेथ द्वितीय, जानें, किसे मिलेगा कोहिनूर हीरा

    आइयें, जानें महारानी के पास कितनी थी संपत्ति…

    • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 2.23 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति।
    • क्राउन पद के नाम पर संपत्ति 1.55 लाख करोड़ रुपये।
    • बकिंघम पैलेस कीमत 39 हजार करोड़ रुपये।
    • डची आॅफ कॉर्नवाल के नाम पर 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति।
    • केनसिंग्टन पैलेस 5 हजार करोड़ रुपये की कीमत।
    • 5.96 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति डची आॅफ लैंकास्टर के नाम पर।
    • 4.71 हजार करोड़ रुपये स्कॉटलैंड में क्राउन के नाम पर संपत्ति।

    जानें, किसे मिलेगा कोहिनूर

    मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो महारानी के सिर पर जो कोहिनूर हीरे वाला ताज था, वह प्रिंस चार्ल्स को नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि उनकी जगह पर पत्नी कैमिला को यह ताज दिया जाएगा। खुद महारानी एलिजाबेथ ने ही कुछ वक्त पहले इस बात का ऐलान किया था। यह कोहिनूर 105.6 कैरेट के हीरे का भारत के इतिहास से भी खास ताल्लुक रखता है। यह कोहिनूर 14वीं सेंचुरी में भारत में पाया गया था, लेकिन सदियों से यह अलग-अलग हाथों में रहा है। इतिहास की मानें, तो ब्रिटिश शासन में 1849 में जब पंजाब का विलय किया गया था तो यह हीरा क्वीन विक्टोरिया को मिल गया था। तब से ही यह कोहिनूर हीरा ब्रिटिश राज परिवार के पास है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here