हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home कारोबार दुनिया के दूस...

    दुनिया के दूसरे सबसे अमिर व्यक्ति बने Gautam Adani , एलन मस्क पहले स्थान पर

    Gautam Adani

    नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani ) दुनिया के दूसरे सबसे अमिर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, अडानी की दौलत अब 155.7 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति 273.5 अरब डालर है। गौरतलब हैं कि गौतम अडानी 1980 के अंत में कमोडिटी ट्रेडिंग करते थे। अडानी अब रैकिंग में केवल मस्क से पीछे है। एलन मस्क  273.5 अरब डालर की संपत्ति के साथ लिस्ट में पहले स्थान पर है।

    यह भी पढ़े- शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन ने कैसे बढ़ाई अमेरिका की टेंशन, जानें, भारत की रणनीति

    जानिए, गौतम अडानी की संपत्ति के बारे | Gautam Adani

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी कॉलेज छोड़ने के बाद हीरा कारोबार शुरू किया। हीरा के कारोबार शुरू करने तक अडानी इंटरप्राइज के मालिक गौतम अडानी का सफर सभी के लिए एक प्रेरणा है। गौतम अडानी 155.7 अरब डॉलर की कुछ संपत्ति के साथ एक आम आदमी से एक बिजनेस टाइकून तक की उनकी यात्रा बेहद प्रेरणादायक है। रिपोर्ट की मानें तो अडानी के पास पोर्ट से लेकर हरित ऊर्जा, एनर्जी और अन्य उद्योगों में महत्वपूर्ण उपस्थिति है।

    • अडानी अधिकतर अपने प्राइवेट जेट में ही ट्रैवल करते हैं। | Gautam Adani
    • अडानी के पास सबसे सस्ते प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 15.2 करोड़ रूपये है।
    • गौतम अडानी के पास लग्जरी प्राइवेट जेट्स से लेकर कारों और हेलीकॉप्टर तक है।
    • तीन आलीशान जेट विमानों के अलावा छोटी यात्राओं के लिए तीन हेलीकॉप्टर भी है।
    • अडानी को अगस्ता वेस्टलैंड एडब्लू 139 हेलीकॉप्टर में सबसे ज्यादा देखा जाता है।
    •  गौतम अडानी के पास अन्य सामग्रियों को समुंद्र के रास्ते दूसरे देशों में भेजने के लिए 17 जहाज है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here