हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सादुलशहर को ड...

    सादुलशहर को डेंगू मुक्त बनाने की मुहिम शुरु

    चेयरमैन बोली- आमजन भी भागीदारी निभाएं, घोडा चौक से लेकर वार्ड एक एवं दो की नालियों-नालों में किया छिडकाव, साफ-सफाई भी करवाई

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। पालिका चेयरमैन कांता प्रवेश खीचड ने कहा कि सादुलशहर को डेंगू मुक्त बनाने के लिए पालिका एवं मारवाडी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में विशेष अभियान अंतर्गत सादुलशहर के सभी वार्डो की साफ-सफाई के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी की नालियों एवं नालों में काले तेल-डीजल के मिश्रण का छिडकाव बडे पैमाने पर शुरू हो चुका है। वे शनिवार को सुबह सवा नौ बजे बाबा रामदेव घोडा चौक के समीप आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। चेयरमैन ने कहा कि इसमें आमजन भी अपनी भागीदारी निभाएं। प्रत्येक रविवार को अपने-अपने घरों एवं संस्थानों की विशेष साफ-सफाई कर घर एवं दुकान के आगे बनी नालियों में तेल की बूंदे अवश्य डालें, ताकि शहर साफ-सुथरा रहने के साथ-साथ डेंगू महामारी सहित मौसमी बीमारियों से बचा रहे। पालिका पूर्व चेयरमैन प्रदीप खीचड ने कहा कि इस पवित्र डेंगू मुक्त मुहीम में श्रमदान की आहुति जरूर डालें। उन्होंने कहा कि गत वर्षो में डेंगू का कहर हम सबने झेला है।

    ऐतिहात के तौर पर रोकथाम के लिए पालिका एवं मंच द्वारा संयुक्त रूप से पहले ही अभियान शुरू किया गया है। वाइस चेयरमैन अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम में भी पालिका द्वारा विशेष कार्य योजना तैयार कर कार्य किया गया था। इससे रोग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका। डॉ बीबी गुप्ता ने कहा कि जागरूक बनने के साथ-साथ रोग पनपने से पहले ही रोकथाम के उपाय करने से काफी बीमारियों से बचा जा सकता है। घर के एक सदस्य को डेंगू होने की स्थिति में पूरे परिवार को डेंगू होने की संभावना बन जाती है। ऐसी स्थिति से बचा जाना चाहिए। इसके बाद चेयरमैन कांता प्रवेश खीचड की अगुवाई में बाबा रामदेव घोडा चौक, नहरी कालोनी पुल रोड, स्टेडियम रोड सहित वार्ड नंबर एक एवं दो की गलियों में काले तेल के मिश्रण का छिडकाव किया गया। वहीं सफाई निरीक्षक हरप्रीत कौर के नेतृत्व में सफाई सेवकों द्वारा नालियों एवं सडकों की साफ-सफाई करवाई गई। मंच अध्यक्ष खुशवंत गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    इन्होंने किया श्रमदान – नगरपालिका पूर्व चेयरमैन बिशन कुमार जिनागल, पार्षद रामावतार यादव, पार्षद मोडूराम, गुरचरण सिंह बावरी, एडवोकेट महेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद सुनील सोनू यादव, साहबराम खीचड, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रवेश गोयल, डॉ लेखराज, उदाराम वर्मा, हरलाल मिस्त्री, वेद पूनिया, पृथ्वीराज चालिया, गो सेवक सोहन सिहाग, लीलूराम मिस्त्री, पालाराम मेघवाल, साजन, विनोद सुथार, बृजलाल मेघवाल, विष्णु दत सहारण, मुकेश मिस्त्री, काका सिंह, हरीश यादव, कर्म सिंह मिस्त्री, गोल्डी रिवाड, सहीराम मेघवाल, कृष्ण मेघवाल, अंग्रेज सिंह, रामस्वरूप मेघवाल, हंसराज धानक, रामपाल माली, सुरेंद्र कडवासरा, शिवशंकर शर्मा, रणजीत सहारण, विनोद भादू, धोलू डेलू, विनोद कुमार सुथार, हरलाल मिस्त्री, परमिंद्र देवगण, रमनदीप गर्ग सहित मंच सदस्य शामिल थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here