हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ ग्लोबल वैज्ञा...

    ग्लोबल वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. राम सिंह

    Global Scientist Award

    हरियाणा कृषि विवि में कीट विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख हैं प्रो. राम सिंह

    गुरुग्राम(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मानव संसाधन प्रबंधन के पूर्व निदेशक एवं कीट विज्ञान विभाग के प्रमुख रहे प्रो. राम सिंह को ग्लोबल वैज्ञानिक अवार्ड (Global Scientist Award) ये नवाजा गया है। यह पुरस्कार उन्हें नेपाल में दिया गया। प्रो. सिंह को एक अंतरराष्ट्रीय समिति द्वारा उनके शोध और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों के आधार पर गूगल स्कॉलर, रिसर्च गेट और वेब आॅफ सीरीज जैसी विश्व एजेंसियों द्वारा निर्धारित किए गए कई मानदंडों के आधार पर इस पुरस्कार के लिए चुना गया। सम्मेलन में 9 देशों के 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    यह भी पढ़ें – डॉ. शिवानी गुप्ता के नाम पर नागरिक अस्पताल में टीबी जांच लैब स्थापित

    प्रो. राम सिंह ने इस सम्मेलन में मानव आबादी के प्रबंधन और छठे सामूहिक विलुप्त से बचने के लिए समयबद्ध तरीके से पृथ्वी पर घटते संसाधनों की बहाली पर जोर दिया। डा. सिंह को भारत, नेपाल, चीन और मिस्र के सात संस्थानों द्वारा आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कृषि, वानिकी, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा पर वैश्विक प्रयास में ग्लोबल साइंटिस्ट अवार्ड (Global Scientist Award) से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन त्रिभुवन विश्वविद्यालय पोखरा नेपाल के वानिकी संस्थान में 17-19 सितंबर, 2022 तक हुआ। इससे पहले भी प्रोफेसर सिंह को 2019 में हैदराबाद में इंटरनेशनल प्लांट प्रोटेक्शन कांग्रेस (आईआईपीसी-2019) द्वारा अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्ट पादप संरक्षण वैज्ञानिक के रूप में सम्मानित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here