हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    छत्तीसगढ़ में मानवता भलाई कार्य कर मनाया महापरोपकार महा

    बिलासपुर। (सच कहूँ न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्थित शाह सतनाम जी सर्व-कल्याण आश्रम में साध-संगत द्वारा पूजनीय गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का महा परोपकार माह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नामचर्चा कर मनाया गया। इस दौरान उपस्थित साध-संगत ने पूज्य गुरुजी के वचनों पर चलते रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही डेरा सच्चा सौदा के 28वें मानवता भलाई कार्य ‘फूड बैंक’ के तहत 10 अति जरूरतमंद परिवारों को एक महीने का राशन भी वितरित किया गया। बिलासपुर के गतौरी गांव के उप सरपंच श्री राम कुमार भार्गव जी, ग्राम सचिव चेतराम साहू जी एवं पिंडरवा गांव के सरपंच श्री प्रवीण कुमार जी भी नामचर्चा के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने पूज्य गुरुजी की पावन शिक्षाओं का तहदिल से धन्यवाद कर आगे भी डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों में योगदान करने का संकल्प लिया। इस नामचर्चा के दौरान 12 बहनों व 5 भाईयों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग का प्रसाद लेते हुए मानवता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रण लिया।

    यह भी पढ़ें:– पश्चिम बंगाल में बज रहा एमएसजी के नाम का डंका

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here