हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राष्ट्रपति द्...

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों छात्र अक्षय महत्ता को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

    प्रशस्ति पत्र के अलावा मेडल व एक लाख का नकद पुरस्कार मिला

    हिसार सच कहूँ/सरदाना)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार को लगातार एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल हो रही है। विश्वविद्यालय को जहां शिक्षा, शोध, विस्तार के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी इसका नाम पीछे नहीं है। समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर विश्वविद्यालय के बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर के दौरान किए गए उत्कृष्ठ कार्र्यों के लिए कृषि महाविद्यालय के छात्र अक्षय महत्ता को वर्ष 2020-21 के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र के अलावा उन्हें मेडल व 1 लाख रूपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। विश्वद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के कारण ही इंसान को लक्ष्य की प्राप्ति होती है, अक्षय की कड़ी मेहनत व लगन का ही फल है यह पुरस्कार। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह बहुत गौरव की बात है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here