हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ फिर मदद को आग...

    फिर मदद को आगे आए इंसानियत के योद्धा

    जलमग्न क्षेत्रों में पीड़ितों की मदद करने में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

    • फतेहाबाद, कूला, बुवान व महम्मदपुर रोही ब्लॉक के 40 सेवादार राहत बचाव कार्य में जुटे
    • सेवादारों ने राहत साग्रमाी के साथ-साथ खाने पीने का किया भी किया प्रबंध

    फतेहाबाद/टोहाना(विनोद शर्मा/सुरेन्द्र समैण)। जिन्हें देखते ही गहरे सदमे में डूबे लोगों की आंखें खुशी से चमक उठती है और दिल में आशा की उमंगे फूटने लगती हैं। उसी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैकड़ों सेवादार भूना कस्बा में इन दिनों जीवनदायिनी की भूमिका निभा रहे हैं। यह सेवादार बाढ़ ग्रस्त इलाके में 4 से 5 फुट गहरे पानी में डूबे परिवारों के लिए फरिश्ता बनकर आए हैं। दीन दुखियों व जरूरतमंदों के लिए मद्दगार साबित हो रहे हैं। गहरे पानी में फंसे लोगों को कंधों पर बैठाकर गलियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली तक ले जाना और ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त इलाके से सुरक्षित बाहर निकालना इनकी फितरत बनता जा रहा है।

    तीन दिनों से कर रहे है पीड़ितों की सेवा

    पिछले 3 दिनों से ये सेवादार भूना में अपनी नि:स्वार्थ सेवा से सबका दिल जीत रहे हैं। इतना ही नहीं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के मैंबर गहरे पानी में डूब चुका फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, अलमारी अन्य घरेलू सामान भी सुरक्षित बाहर निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। साथ ही बेघर हो चुके लोगों के लिए सुबह, दोपहर व शाम के समय लंगर भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था करके नि:स्वार्थ सेवा भावना का परिचय दे रहे हैं।

    200 परिवारों के लिए डेरा अनुयायी बने मद्दगार

    अब तक करीब 200 परिवारों के लिए मद्दगार साबित हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार। कस्बा वासियों के लिए प्रशंसा के पात्र बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार मानसून के अंतिम दौर में शनिवार शाम 4 बजे के करीब हुई जोरदार बरसात के बाद भूना के करीब 80 फीसदी एरिया में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कस्बे के नेहरू पार्क, मॉडल टाउन, चंदन नगर, हिसार रोड, धमीजा कॉलोनी, पुराना बाजार व रामलीला ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में 4 से 5 फुट तक पानी भर आया।

    पानी निकासी की व्यवस्था के तमाम संसाधन बेअसर साबित हो रहे थे। प्राकृतिक आपदा की इस मार के साथ साथ सनियाना की माइनर भी टूट गई। जिसके चलते हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन बेबस नजर आने लगा जिसके चलते जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। समर्सिबल, चुल्लू पंप व अन्य संसाधन प्रयोग करने के बाद भी जलभराव कम नहीं हुआ तो शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के करीब 40 सेवादार गहरे पानी में उतर गए और इन परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने का ठान लिया।

    इन ब्लॉकों के सेवादार कर रहे है सेवा

    फतेहाबाद, कूला, बुवान व महम्मदपुर रोही ब्लॉक के 40 सेवादार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के 4 से 5 फुट गहरे पानी में उतर गए और अपने कंधों पर बच्चों में बड़ों को बैठाकर ट्राली हो तक लाया गया। जहां से उन्हें सुरक्षित धर्मशाला में छोड़ा गया। वही इन धर्मशाला में फोर्स विंग द्वारा लंगर, भोजन की व्यवस्था भी की गई। पिछले 3 दिनों से यह सेवादार उपरोक्त कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी लोगों को मायूस किया जा रहा था, लेकिन इन फरिश्तों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के आंखों में नई चमक पैदा कर दी।

    पूज्य गुरु जी का जताया आभार

    आश्रय पाने के बाद पीड़ित परिवारों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है, जिनकी पावन प्रेरणा पर चलकर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्य नि:स्वार्थ भावना से व सच्चे हृदय से समाज की सेवा में जुटे हुए हैं। प्रभावित लोगों को कहना है कि यदि सेवादार नहीं आते तो उनके बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालना असंभव था। कीमती सामान को बचाने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन सेवादार आशा की नई किरण लेकर आए, वह भी ऐसे समय में जब प्रशासन को लोगों की चीख-पुकार सुनाई नहीं दे रही थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here