हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    उत्तर कोरिया: तानाशाह किम जोंग उन की बेटी की पहली तस्वीर?

    Kim Jong Un Daughter

    नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी की है। आपको बता दें कि किम जोंग उन अपने परिवार को कैमरे से दूर रखता है। उनके परिवार के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया में आयोजित एक कार्यक्रम में स्थानीय टीवी पर दिखाई जाने वाली एक बच्ची ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

    कई लोगों का मानना था कि वो उनके देश के नेता किम जोंग की एकांतप्रिय बेटी हो सकता है जिसका नाम जू-ए है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया की स्थापना की सालगिरह में भाग लेने वाले बच्चों के समूह के बीच उनकी बेटी को देखा गया था। इस समारोह में किम जोंग व उनकी पत्नी री सोल जू कार्यक्रम में मौजूद थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जू-ए का जन्म 2013 में हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here