हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश एक करोड़ से ज्...

    एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए प्रधानमंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

    केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढोतरी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वर्ष एक जुलाई से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। अभी केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत है और इस निर्णय के बाद यह 38 प्रतिशत हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बढ़ोतरी से केन्द्रीय राजस्व पर 12852.5 करोड़ रुपये वार्षिक बोझ पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार इससे 41.85 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 69.76 लाख केन्द्रीय पेंशनभोगियों को लाभ होगा। कुल मिलाकर 1.10 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ होगा।

    Modi sachkahoon

    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, एक बार चार्ज में 300 किमी. चलेगी

    • मुफ्त राशन की स्कीम को आगे बढ़ाने से 45 हजार करोड़ रुपये का बोझ सरकार खजाने पर पड़ेगा।
    • केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया।
    • सरकार के पास बड़े पैमाने पर खाद्यान्न के स्टॉक की समीक्षा करने के बाद लिया गया फैसला।
    • यह फैसला आने वाले चुनावों को देखकर लिया गया।
    • अगले तीन महीनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने वाले है।
    • इस स्कीम के तहत हर महीने प्रति व्यक्ति को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जाता है।

    80 करोड़ गरीब लोगों को मिलता है फायदा

    गौरतलब हैं कि इस स्कीम का फायदा करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को मिल रहा है। राष्टÑीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत इतना ही राशन सब्सिडी पर पहले से मिलता रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाला राशन इससे अलग है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here