हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ नशा सप्लायरों...

    नशा सप्लायरों पर पैनी नजर, सरसा फतेहाबाद ज्यादा प्रभावित

    Drug Suppliers

    हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने जींद में ली हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक

    • बोले, चोरी और गृह भेदन के मामले ट्रेस करना पुलिस के बनी चुनौती

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति विरूद्ध अपराधों में वृद्धि हुई है। चोरी, गृह भेदन के मामले भी बढ़े हैं। जिनको ट्रेस करना एक चुनौती है। अपराध, नशा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठित होना जरूरी है। नशे को लेकर डिमांड और सप्लाई पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। डीजीपी पीके अग्रवाल रविवार को जींद में हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ प्रदेशभर में पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

    नशे को रोकने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आमजन के साथ मिल कर काम कर रही है। प्रदेश में आने वाले नशीले पदार्थों की सप्लाई और इसकी चैन पर पुलिस की पैनी नजर है। नशे को लेकर सरसा और फतेहाबाद ज्यादा प्रभावित रहे हैं। इसे रोकने के लिए डिमांड तथा सप्लाई पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को भी मुख्य धारा में लाने का काम पुलिस कर रही है।

    नशा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत

    डीजीपी ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांव से लेकर स्टेट लेवल तक की कमेटियां बनाई हुई हैं। जिनकी समय-समय पर समीक्षा करनी जरूरी है ताकि जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उस पर सभी खरे उतरें। ड्रग्स कहां से आ रही है और कहां पर सप्लाई हो रही है, इस पर कड़ी नजर रखते हुए एमपी, झारखंड तक के मुख्य सरगनाओं को काबू किया गया। जिसके बाद नशे पर अंकुश लगा है। फिर भी स्टेट को बचाए रखने के लिए और कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।

    संसाधनों की कमी को किया जा रहा पूरा

    डीजीपी ने माना कि संसाधनों की कुछ कमी है। जिसमें मेन पॉवर भी शामिल है। एसपीओ को भर्ती किया जा रहा है। रेग्यूलर भर्ती में कुछ कानूनी अड़चने हैं जो जल्द ही दूर हो जाएंगी। प्रत्येक जिला में साइबर थाने खोले गए हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों द्वारा जुटाई गई संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। इस मौके पर हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य, जींद के एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एसपी सरसा डॉ. अर्पित जैन, फतेहाबाद के एसपी आशा मोदी, हांसी की एसपी निकिता गहलावत, हिसार के एसपी लोकेंद्र सिंह के साथ-साथ एएसपी तथा डीएसपी मौजूद थे।

    करनाल में कॉलोनाइजर राजकुमार जुनेजा गिरफ्तार

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here