हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के सभ...

    हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री नि:शुल्क

    Manohar Lal

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर ‘वन्य जीव सप्ताह’ में हरियाणा के सभी चिड़ियाघरों में विजिटर एंट्री मुफ्त कर दी गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क प्रवेश कर सकता है। इसके अतिरिक्त 8 अक्तूबर तक वन्य जीव सप्ताह के दौरान ज्यादा से ज्यादा बच्चों को चिड़ियाघरों को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के साथ-साथ देशभर में वन्य जीव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए आम लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने के लिए यह वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। इसके चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भिवानी, रोहतक और पिपली में स्थित सभी तीनों चिड़ियाघरों में हर व्यक्ति का प्रवेश नि:शुल्क कर दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि यमुनानगर के छछरौली में वन्य जीव सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम 6 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा के वन मंत्री कंवरपाल रहेंगे।

    यह भी पढ़ें:– सीएम पासपोर्ट मामला: अधिकारी पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही पर सस्पेंड

    इस सप्ताह के दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और वन्य जीवों को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वन्य जीव सप्ताह में बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए हर जिले में वन्य जीवों से जुड़े विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here