हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर: डीएसपी...

    अबोहर: डीएसपी ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। दशहरा पर्व के मद्देनजर डीएसपी कैलाश चंद शर्मा, ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, नगर थाना के सहायक प्रभारी सर्बजीत सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने वाहनों की चैकिंग की ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। डीएसपी अबोहर कैलाश चंद ने शहरवासियों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें। कोई भी लावारिस वस्तु या लावारिस वाहन दिखाई देता है उसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं डीएसपी ने अबोहर रेलवे स्टेशन में जाकर चैकिंग की। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए रेलवे स्टेशन व इसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली की पत्नी डोना अस्पताल में भर्ती

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here